लेखक: aajka papers.com
एडिटर: mr samlak
प्रस्तावना
कपिल शर्मा ने घटाया 20 किलो वजन भारतीय टेलीविजन के ‘कॉमेडी किंग’ कपिल शर्मा ना केवल अपने मजाकिया अंदाज़ के लिए मशहूर हैं, बल्कि अब उनकी फिटनेस को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। एक समय था जब कपिल का वजन बढ़ता ही जा रहा था, लेकिन अब उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया है। कपिल ने न सिर्फ वजन कम किया बल्कि एक हेल्दी और बैलेंस्ड लाइफस्टाइल को भी अपनाया। आइए जानते हैं कि कपिल शर्मा ने वेट लॉस कैसे किया और इसके पीछे क्या राज है।
कपिल शर्मा का शुरुआती वजन
कुछ साल पहले कपिल का वजन करीब 95-100 किलो तक पहुँच गया था। शो की शूटिंग, अस्वस्थ खानपान, और अनियमित दिनचर्या ने उनकी फिटनेस को बुरी तरह प्रभावित किया। इसका असर न केवल उनकी सेहत पर पड़ा, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी कम हो गया था। लेकिन कपिल ने खुद को बदलने की ठानी और शुरुआत की एक नई जीवनशैली चुनी ।

1. डाइट में बदलाव
कपिल के वेट लॉस का सबसे अहम हिस्सा उनकी डाइट थी। उन्होंने जंक फूड और शुगर को पूरी तरह से छोड़ दिया था । उनकी डेली डाइट कुछ इस तरह थी:
- सुबह: गुनगुना नींबू पानी, भीगी हुई मेथी दाना और ओट्स
- ब्रेकफास्ट: अंडे की सफेद भुर्जी और मल्टीग्रेन टोस्ट
- लंच: ब्राउन राइस, हरी सब्जियां और दाल
- स्नैक्स: ग्रीन टी और ड्राई फ्रूट्स
- डिनर: उबली सब्जियां या सूप, हल्का भोजन
उन्होंने खाने का समय तय किया और देर रात खाने की आदत को छोड़ दिया ।
2. वर्कआउट प्लान और योगा
कपिल ने जिम में घंटों पसीना बहाने की बजाय एक बैलेंस्ड वर्कआउट को चुना। उनका रूटीन कुछ ऐसा था:
- कार्डियो: ट्रेडमिल पर 30-45 मिनट की रनिंग
- योगा: प्रतिदिन प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और स्ट्रेचिंग
- वेट ट्रेनिंग: सप्ताह में 3 दिन हल्की वेट ट्रेनिंग
- डांस और साइकलिंग: एक्टिव रहने के लिए कपिल ने डांस और साइकलिंग को भी अपनी दिनचर्या में शामिल किया
योगा ने न केवल उनकी बॉडी को शेप में लाया बल्कि मानसिक तनाव को भी कम किया।
3. मानसिक स्वास्थ्य
वजन घटाने के लिए केवल शरीर को ही नहीं, दिमाग को भी हेल्दी रखना जरूरी है।aajka papers के रिपोर्ट के मुताबित कपिल शर्मा डिप्रेशन और तनाव जैसी समस्याओं से भी जूझ चुके हैं। उन्होंने मेडिटेशन और पॉजिटिव सोच को अपनाकर अपने मन को शांत रखा। सोशल मीडिया से दूरी, परिवार के साथ समय बिताना और नेचर वॉक ने भी उनकी मानसिक स्थिति को बेहतर बनाया।
4. समय पर नींद और हाइड्रेशन
कपिल ने अपने सोने और जागने के समय को संतुलित किया। वे हर रात 7-8 घंटे की नींद लेते हैं और दिनभर भरपूर पानी पीते हैं। डिटॉक्स वॉटर (खीरा, नींबू, पुदीना वाला) उनके रूटीन का हिस्सा है, जिससे मेटाबोलिज्म तेज हुआ।

5. प्रोफेशनल गाइडेंस
कपिल ने फिटनेस एक्सपर्ट्स और न्यूट्रिशनिस्ट की मदद ली, जो उनकी बॉडी टाइप और गोल्स के अनुसार प्लान तैयार करते थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कई बार बताया है कि डिसिप्लिन ही उनकी सफलता की कुंजी है।
वेट लॉस के बाद कपिल शर्मा में बदलाब
आज कपिल शर्मा का वजन लगभग 75 किलो है। वह न केवल स्लिम दिखते हैं बल्कि पहले से ज्यादा एनर्जेटिक और आत्मविश्वासी हैं। उनके फैंस उन्हें इस नए अवतार में देखकर काफी खुश हैं। साथ ही उनके शो “द कपिल शर्मा शो” में भी उनकी फिटनेस की तारीफ होती रही हैं ।
निष्कर्ष:
हम क्या सीख सकते हैं कपिल शर्मा की जर्नी से?
कपिल शर्मा की यह वेट लॉस जर्नी हमें सिखाती है कि कुछ भी असंभव नहीं है अगर इरादा मजबूत हो। डाइट, एक्सरसाइज, और अनुशासन के साथ हम भी अपने शरीर को हेल्दी बना सकते हैं। उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा दायक है।
यदि आपको यह खबर पसंद आई हो तो जुड़े रहें aajka papers.com के साथ, जहाँ हम लाते हैं आपके लिए सेहत और मनोरंजन से जुड़ी सच्ची और नई जानकारियाँ।

Nice motivation news